फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुलमर्ग में हुई बर्फबारी, प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण दिन और रात के पारे में उछाल आया है। आगामी दिनों में भी मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

इस बीच विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को हल्की बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश और बर्फबारी का इंतजार रहा।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 14.6 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.8 और गुलमर्ग में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकांश मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधिकतम तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का पारा 15.2, बटोत में 14.8, कटड़ा में 22.0 और भद्रवाह में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें