फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीपीसी की निगरानी को उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय समिति गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के सभी विभागों में विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसमें चार आईएएस अधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी एक आदेश में समिति में वित्तीय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग आईएएस शांतमनु को चेयरमैन बनाया गया है। समिति के सदस्यों में जलशक्ति विभाग के वित्तीय आयुक्त आईएएस शालीन काबरा, वित्त विभाग के प्रधान सचिव आईएएस संतोष डी वैद्य, सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू और कानून, न्याय व संसदीय मामलों के विभाग के सचिव अचल सेठी शामिल हैं। समिति समय पर प्रशासनिक विभागों और अन्य अधिकारियों के साथ विभागीय पदोन्नति समितियों की बैठकें करवाने की निगरानी करेगी। इसमें समय पर खाली पदों को भरने और पदोन्नति के मामलों का निपटान करना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें