फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने घेरी टीम, जब्त सामान वापस लेकर छोड़ा

विज्ञापन
रियासी में अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम से उलझते लोग।
विज्ञापन
रियासी। बुधवार को बिना तैयारी के अतिक्त्रस्मण हटाने आयी प्रशासन व म्युनिसिपल कमेटी की टीम को स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा झेलना पड़ा। विरोध के चलते टीम को बिना अतिक्त्रस्मण हटाये बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान दुकानदारों ने कमेटी के ईओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। बुधवार को प्रशासन की टीम तहसीलदार मुमताज मिर्जा, ईओ मदन लाल के नेतृत्व में बस अड्डे पर पहुंची। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को दुकान का समान अंदर करने को कहा। बाद में टीम नगर के मुख्य बाजार में पहुंची। इस दौरान दो दुकानदारों का सामान उठा लिया। इस पर दुकानदारों ने विरोध कर नारेबाजी की। सामान उठाने वाले ऑटो को बीच बाजार में ही रोक दिया गया। दो तीन दुकानदार बीच बाजार में ही बैठ गए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने कहा कि प्रशासन व कमेटी की टीम हर बार बाजार की दुकानों को ही अपना निशाना बनाती है। बस अड्डा या फिर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के आसपास के दुकानदारों पर कोई कार्रवाई नही की जाती। उन्हें आए दिन बेवजह तंग किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि प्रशासन बाजार के दुकानदारों को दबाने की कोशिश कर रहा है। रसूखदारों पर कार्रवाई किये जाने से परहेज किया जाता है। इस दौरान मौके पर आपस मे काफी कहासुनी भी हुई। बाद में ऑटो में लादा सामान दुकानदार उठाकर ले गए। लोगों के विरोध के बाद तहसीलदार भी कमेटी अधिकारियों के खिलाफ गुस्से में दिखे। बिना तैयारी के कार्रवाई करने पहुंची टीम को फटकार भी मिली। संभावना जताई जा रही है कि कमेटी आने वाले दिनों में कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें