भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) जम्मू में नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख है। संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार परियोजना अभियंता का एक पद, सिस्टम मैनेजर का एक, प्लेसमेंट अधिकारी का एक, प्रशासनिक अधिकारी का एक, चीफ इनोवेटिव ऑफिसर का एक पद भरा जाना है।
इसके साथ ही निदेशक सचिव का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (अकादमिक) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (इस्टेबलिशमेंट) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (हिंदी भाषा एवं प्रशासन) का एक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय संबंध) का एक, पुस्तकालय सहायक का एक, वेबिनार डिजाइनर का एक, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) का एक, हॉस्टल सुपरवाइजर फिमेल का एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
योग्य अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार निर्धारित तारीख तक संस्थान की साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना के मुताबिक कई पद आरक्षित वर्ग के भी खाली हैं। उन पदों को भरने के लिए जो मानदंड और पात्रताएं तय की गई हैं। उन्हीं के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन करना होगा। साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।