फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेकेएमपीसीएल से 45 हजार दुग्ध उत्पादक सदस्य जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गत अक्तूबर तक 985 डेयरी सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 45 हजार दुग्ध उत्पादक सदस्य जम्मू कश्मीर मिल्ट प्रोड्यूसर्स कोआपरेटिव लिमिटेड (जेकेएमपीसीएल) से जोड़े गए हैं। डेयरी गांवों के स्वचालन और मिल्क चिलिंग ढांचे को बढ़ाने के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। समितियों द्वारा 200 हजार लीटर प्रतिदिन और डेयरी प्लांट की क्षमता 150 हजार लीटर प्रतिदिन हासिल की गई है।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जेकेएमपीसीएल द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की।
जेकेएमपीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव शर्मा ने सतवारी जम्मू में 50 टीएलपीडी अल्ट्रा हाई टेंप्रेचर प्रोसेसिंग प्लांट की प्रगति और चश्मेशाही, श्रीनगर में दूध प्रसंस्करण में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। गांठदार त्वचा रोग के बारे में अतिरिक्त मुख्य सचिव को बताया गया कि जेकेएमपीसीएल द्वारा संबंधित किसानों को 10 लाख टैबलेट और मवेशियों के डीवार्मिंग के लिए 1 लाख टैबलेट मुफ्त उपलब्ध करवाए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों से जम्मू-कश्मीर में हर माह औसतन तीन हजार सदस्यों के नामांकन के साथ अगले दो माह में तीन सौ सहकारी समितियों के गठन की दिशा में प्रयास तेज करने को कहा। कहा, बडगाम और जम्मू में भूमि के मुद्दों को प्राथमिकता पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें