फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार से लूट, अपहरण के प्रयास मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंग्याल में अमर उजाला के पत्रकार से लूटपाट और अपहरण के प्रयास के मामले में सोमवार को दूसरे दिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के हाथ खाली हैं। कई जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पूरी गंभीरता बरती जा रही है। आसपास के शोरूम, दुकानाें और घर आदि में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि शनिवार की रात करीब 2.15 बजे अमर उजाला के पत्रकार इरफान अहमद से गंग्याल थाना क्षेत्र में गंग्याल में दमकल विभाग के निकट कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की थी। वह बाइक से बाड़ी ब्राह्मणा स्थित अपने घर जा रहे थे। कार सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे कार लगाकर उनका रास्ता रोक लिया और उनसे लूटपाट शुरू कर दी। उनके शोर मचाने पर पहले तो बदमाश कार में बैठकर भाग गए। उनके भागने के बाद इरफान अहमद अपनी बाइक उठाकर स्टार्ट ही कर रहे थे कि कुछ ही देर में बदमाश फिर लौट आए और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने अपहरण का भी प्रयास किया, लेकिन पत्रकार के शोर मचाने व एक कंपाउंड में भाग जाने पर बदमाश इरफान अहमद की बाइक पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए। डीएसपी सचित शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इस इलाके में कोई लूट वाला गैंग सक्रिय तो नहीं है, लेकिन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें