जम्मू जिले से सबसे ज्यादा 63 मरीज मिले हैं। सांबा जिले से आठ, कठुआ से पांच, उधमपुर से 12, राजोरी जिले से पांच, पुंछ जिले से एक और डोडा से चार मामले सामने आए हैं।
जम्मू कश्मीर में रविवार को डेंगू के 98 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू जिले से सबसे ज्यादा 63 मरीज मिले हैं। सांबा जिले से आठ, कठुआ से पांच, उधमपुर से 12, राजोरी जिले से पांच, पुंछ जिले से एक और डोडा से चार मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अभी प्रदेश में कुल मिलाकर डेंगू के 24180 टेस्ट किए गए हैं। इनमें 7450 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सात नवंबर को प्रदेश में 52 मामले सामने आए थे। आठ नवंबर को 59, नौ नवंबर को 96, दस नवंबर को 86, 11 नवंबर को 63, 12 नवंबर को 137 मामले सामने आए थे।