फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन: डॉ. जितेंद्र बोले- कांग्रेस-नेकां ने जानबूझकर पहाड़ी क्षेत्रों की अनदेखी

Mon, 14 Nov 2022 01:51 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रामबन में झूला वैली पुल के लोकार्पण के दौरान जन रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
Jitendra Singh - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में सत्ता में रहने के दौरान इन दलों ने जानबूझकर पहाड़ी क्षेत्रों की विकास के मामले में अनदेखी की।
विज्ञापन


रामबन में झूला वैली पुल के लोकार्पण के दौरान जन रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर में पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों के जीवन में बदलाव नजर आ रहा है। 

उन्होंने कहा, पुराना झूला पुल असुरक्षित घोषित किया था लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और लोगों की जिंदगियों को खतरे में डालने का काम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी की सरकार ने लोगों की जिंदगियों को सुरक्षित बनाते हुए नया झूला पुल का निर्माण करवाया है। मैत्रा पुल का निर्माण कार्य भी डबल शिफ्ट में चल रहा है। इस पुल के बनने से जम्मू और श्रीनगर की दूरी सड़क मार्ग से कम होकर करीब चार घंटे की ही रह जाएगी।

उन्होंने कहा, एक समय रामबन में केवल एक राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हुआ करता था, लेकिन अब कई डिग्री कालेज यहां पर खुल गए हैं। काश्तीगढ़ और उखराल जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में भी डिग्री कालेज खुल चुके हैं। सिंह ने कहा, चिनाब दरिया में कई पन बिजली परियोजनाएं चलाई जा रही हैं और यह दिन दूर नहीं जब यह क्षेत्र उत्तर भारत का पावर हब बनेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें