फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर में मौसम में सुधार हुआ है, लेकिन ठंड का अहसास कायम है। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के कारण जिला पुंछ और शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड चौथे दिन भी बंद रहा। गुलमर्ग, पहलगाम और लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन

कश्मीर में मंगलवार को धूप खिली रही। लेकिन सर्दी का अहसास रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 11.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.6, गुलमर्ग में माइनस 2.6, लेह में माइनस 5.6 और कारगिल में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में हल्के बादलों के बीच लगभग मौसम साफ रहा। जम्मू में दिन का तापमान 29.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.2, बटोत में 5.8, कटड़ा में 11.2 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें