फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में नवंबर से गूंजेगा तवी धारा सामुदायिक रेडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में नवंबर से तवी धारा सामुदायिक रेडियो शुरू होगा। छात्रों को इस सत्र से बड़ी सौगात मिलेगी। पत्रकारिता के छात्र इस रेडियो का संचालन करेंगे। स्थायी तौर पर रेडियो स्थापित करने के लिए परिसर में स्थान का चयन किया जा रहा है। जनसंचार एवं नवीन मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. बच्चा बाबू ने कहा कि बीते दिनों विश्वविद्यालय के कुलपति से इस विषय में बैठक भी हो चुकी है। आनेे वाले दिनों में एक इमारत को स्टूडियो में बदलेंगे। इसके बाद कुलपति इसका उद्घाटन करेंगे, जिसमें रेडियो को स्थापित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रेडियो का कुछ सामान लाया भी गया है। जगह कम होने की वजह से इसे इस्तेमाल में नहीं लाया गया था।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तवी धारा सामुदायिक रेडियो को एक साल पहले मंजूरी मिल चुकी है। अब विश्वविद्यालय में शुरू करने की तैयारी जारी है। छात्र लंबे समय से रेडियो सुनने का इंजतार कर रहे हैं। बीते साल से ही रेडियो को लेकर छात्रों में खुशी का माहौल है। उनमें प्रेक्टिकल तरीके से पढ़ाई करने की उम्मीद जग गई है। विश्वविद्यालय के समीपवर्ती ग्रामीणों का इसका बेहद इंतजार है।
पिछले वर्ष सितंबर में मिली थी मंजूरी
जानकारी के अनुसार विगत वर्ष सिंतबर में विश्वविद्यालय में सामुदायिक रेडियो को मंजूरी मिली थी है। इसमें 91.3 मेगाहार्ट्स 24 घंटे चलने का प्रावधान है। जम्मू से लेकर विजयपुर तक के लोगों को इसका लाभ होगा। पत्रकारिता के छात्र रेडियो का संचालन करेंगे। इसके अलावा हिंदी, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषयों के छात्रों को भी इसका लाभ देने का दावा किया गया है। कृषि कार्य, लोक कला क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय लोगों को भी रेडियो में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का प्रावधान है
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे पत्रकारिता और अन्य विभागों के छात्रों ने कहा कि प्रोजेक्ट में तेजी लाई जानी चाहिए। अब प्रशासन इसमें देर न करे। बड़ी मुश्किल के साथ एक रेडियो मिल चुका है। इसमें भी विलंब किया जा रहा है। पहले भी प्रशासन ने बताया था कि छह माह के अंदर काम शुरू करेंगे, लेकिन साल भी बीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें