फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर मं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शाह तैयार करेंगे जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह राजनीति के गांडीव, धनुष और तीर से कई निशाने साधेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वह अपने तकरश से जन लुभावनी घोषणाओं के अलावा अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद व अलगावववाद में आई कमी पर मोदी सरकार की पीठ भी थपथपाएंगे।
विज्ञापन

रामनवमी के पावन पर्व पर अमित शाह श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर राजोरी जिले में जन रैली को संबोधित करने के लिए जाएंगे। पाकिस्तान की सीमा से सटे राजोरी जिले में अमित शाह की रैली से देश ही नहीं सीमा पार भी शाह के संबोधन पर खास नजर रहेगी। सबसे खास अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और अलगावववाद में भारी कमी का उल्लेख भी करेंगे। वहीं, गुज्जरों व पहाड़ी भाषी लोगों के कल्याण के लिए मोदी सरकार की तरफ से लिए गए फैसलों का भी जिक्र करेंगे। वहीं राजोरी से जम्मू लौटकर वह विकास कार्यों का लोकार्पण कर यह संदेश देेंगे कि जम्मू कश्मीर में अब तेज गति से विकास कार्य बिना किसी क्षेत्रीय भेदभाव के हो रहे हैं। विजयदशमी के पर्व पर वह कभी आतंकवाद के गढ़ माने जाते रहे उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में जन रैली को संबोधित करेंगे। विश्व को यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि आतंकवाद अब बीते दिनों की बात हो चुकी है और जम्मू कश्मीर में शांति और खुशहाली का दौर शुरू हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें