फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 7 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय अब पीएचडी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 7 अक्तूबर को आयोजित करेगा। परीक्षा 12 बजे के बाद ली जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि यह परीक्षा विभागीय स्तर पर ली जाएगी। संबंधित विभागों के अध्यक्ष परीक्षा निर्धारित तारीख पर आयोजित करेंगे। इसके अलावा परीक्षा के अन्य प्रबंध भी विभागों को करने होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह परीक्षा पहले 18 और फिर 22 सितंबर को तय की गई थी, लेकिन शिक्षकों की लगातार हड़ताल के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। कई सालों के बाद विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा के आधार पर पीएचडी में दाखिले देने जा रहा है। इससे पहले नेट, जेआरएफ और एमफिल के मेरिट के आधार पर दाखिले दिए गए हैं। उसमें स्नातकोत्तर के अभ्यर्थियों को आवेदन करने का अवसर नहीं मिला था, लेकिन सीटों के मुताबिक सभी विभागों ने रिक्त सीटों का विवरण देकर डीन रिसर्च से परीक्षा करवाने की मांग की थी। उसी के आधार पर दाखिले के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया। विवि सूत्रों का कहना है कि 23 विभागों में 100 से अधिक सीटें भरी जानी हैं। इन सीटों को भरने के लिए अगस्त में आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें