फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विवि ने उत्तर कुंजी जारी की, जेयूईटी का परिणाम एक अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए रविवार को ली गई जम्मू विश्वविद्यालय लिखित प्रवेश परीक्षा (जेयूईटी) का परिणाम एक अक्तूबर को जारी करेगा। सोमवार को उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। 21 तक अभ्यर्थी संबंधित प्रश्नों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार एक अक्तूबर को परिणाम घोषित करने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार विवि में यूजी व पीजी दोनों डिग्री करवाई जाती है। दो सालों के बाद लिखित परीक्षा के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। करीब 2500 सीटें भरने के लिए अभ्यर्थियों में कड़ी स्पर्धा रहेगी। पहले की तरह बारहवीं व यूजी में 75 फीसदी अंक और लिखित परीक्षा में 25 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें