फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स मीट का समापन, 174 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर भारतीय शिक्षा समिति द्वारा आयोजित 32वीं स्टेट स्पोर्ट्स मीट एथलेटिक का समापन हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में हुई मीट में 13 स्कूलों से 174 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें किश्तवाड़, भद्रवाह, रामबन, उधमपुर, रियासी, कटड़ा, हीरानगर, बिलावर, तरेता, नगरोटा, बसोहली, डांगरी, राजोरी और दशमेश नगर जम्मू शामिल थे। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में बेनाम तोशी एसएसपी कमांडेंट आईआरपी 19वीं बटालियन मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान समीर कृष्ण सप्रू ने शैक्षणिक व खेल गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में प्रांत समिति अध्यक्ष वेद भूषण शर्मा ने विद्या भारती स्कूल के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समिति प्रदेश में 37 स्कूलों का संचालन करती है, जिसमें नौ हजार छात्र पढ़ते हैं। इस दौरान भारतीय विद्या मंदिर स्कूल हीरानगर के प्रिंसिपल जगदेव सिंह, नगर परिषद हीरानगर के अध्यक्ष विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें