फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-उन्नत वेब पोर्टल से मिलेगी सभी विभागों की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सभी सरकारी सेवाओं को ई-उन्नत वेब पोर्टल पर उपलब्ध करवाकर प्रदेश प्रशासन ने जवाबदेह शासन की जन आकांक्षा को पूरा करने का दावा किया है। ई उन्नत वेब पोर्टल को क्लिक करके प्रदेश सरकार के सभी विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी मिलेगी और उसका लाभ भी उठाया जा सकता है।
विज्ञापन

सरकार के दावे के अनुसार प्रदेश के युवाओं को ई उन्नत वेब पोर्टल का सबसे ज्यादा लाभ हासिल होगा। विभिन्न जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं की जानकारी हासिल करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय युवा वर्ग अब केवल ई पोर्टल के माध्यम से सब जानकारी हासिल कर पाएंगे।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के मार्गदर्शन में मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता व उनके अधिकारियों की टीम ने पेपर रहित और भ्रष्टाचार मुक्त शासन जम्मू कश्मीर की जनता को मुहैया करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई उन्नत पोर्टल को तैयार करवाने का काम किया है।
विज्ञापन

जन्म-मृत्यु पंजीकरण, मोबाइल टावर, स्ट्रीट वेंडिग लाइसेंस, डेयरी फार्म-गौशाला के लिए पंजीकरण, रोड कटिंग की मंजूरी, ट्रेड फेयर, आवास विभाग से सीवरेज कनेक्शन, आय प्रमाणपत्र, चरित्र या बेरोजगारी प्रमाणपत्र, एससी, एसटी, ओबीसी, आरबीए, ईडब्लूएस, पीएसपी, आईवी, एएलसी प्रमाणपत्र सब ई उन्नत पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा सकेंगे।
विवाह सहायता, लाडली बेटी वित्तीय सहायता और समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ भी ई उन्नत पोर्टल के माध्यम से उठाया जा सकता है। ई उन्नत पोर्टल को रेपिड असेस्मेंट सिस्टम से जोड़ा गया है ताकि पोर्टल के माध्यम से सरकारी सेवाओं के अनुभव के बारे में फीडबैक भी दिया जा सकता है। पोर्टल को राष्ट्रीय पोर्टल मेरी पहचान से भी समग्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें