फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडरों को मिलेंगे अधिकार, प्रदेश में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में ट्रांसजेंडरों (किन्नर) के अधिकारों और हितों को सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से जारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रदेश में ट्रांसजेंडर पर्सन (प्रोटेक्शन आफ राइट्स) रूल्स, 2020 को सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड में मुख्य सचिव चेयरपर्सन, प्रशासनिक सचिव गृह विभाग, प्रशासनिक सचिव वित्त विभाग, प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग, प्रशासनिक सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रशासनिक सचिव कानून, न्याय व संसदीय मामले को सदस्य बनाया गया है। निदेशक जनरल समाज कल्याण कश्मीर को सदस्य सचिव बनाया गया है। सेर अहमद भट्ट उपप्रधान पुलजान फाउंडेशन बेमिना श्रीनगर, एजाज अहमद वानी निवासी गलवानपोरा, सेबदान बडगाम, हाजी मिया सेरा निवासी शहीदी चौक जम्मू और मदन लाल निवासी वार्ड 13 हीरानगर, जिला सांबा को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें