फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर अत्यधिक बारिश से बाढ़ आई, पवित्र गुफा में बादल नहीं फटा : आईएमडी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के पास अत्यधिक स्थानीय बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी, जबकि वहां बादल फटने की कोई घटना रिकार्ड नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंदिर के आसपास शुक्रवार की शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे के बीच 31 मिलीमीटर बारिश हुई थी जो काफी कम है और बादल फटने की श्रेणी में नहीं आती है।
विज्ञापन

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तेज बारिश की घटना को बादल फटने के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। यदि एक घंटे में 100 मिलीमीटर बारिश होती है तो उसे बादल फटना कहा जाता है। अमरनाथ गुफा के पास आईएमडी का एक स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित है जो तीर्थ यात्रा के दौरान मौसम का पूर्वानुमान प्रदान करता है। हालांकि आसपास के पहाड़ों में मौसम की निगरानी के लिए कोई स्टेशन नहीं है। यह घटना केवल पवित्र गुफा के ऊपर एक अत्यधिक स्थानीयकृत बादल था जिसने तेज बारिश की। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स ने बताया कि इस साल की शुरुआत में भी अमरनाथ गुफा के ऊपर क्षेत्र में 28 मिमी बारिश हुई थी। बादल फटने की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल रहता है। ऐसे पूर्वानुमान मौसम की जानकारी के लिए अत्याधुनिक मौसम उपकरण चाहिए होते हैं। वहीं, मौसम विज्ञान 2-3 घंटे की यात्रा रूट की पूर्वानुमान जानकारी जारी कर रहा है, जिससे यात्रा को मौसम के लिहाज से और सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें