जम्मू। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की आयुक्त सचिव मंदीप कुमार ने बुधवार को 36 ब्लॉक विकास अधिकारियों (बीडीओ) का तबादला कर दिया। कठुआ जिले के ब्लॉक डुग्गन के बीडीओ प्रदीप कुमार का तबादला कर उन्हे मढ़ीन ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है। कठुआ मुख्यालय के प्रभारी बीडीओ रोमेश चंद्र को ब्लॉक डुग्गन का बीडीओ, रामबन जिले के ब्लॉक राजगढ़ के बीडीओ राजेश कुमार को जम्मू जिले के ब्लॉक मैरा मैंदरिया का बीडीओ बनाया है। वहीं, जम्मू जिले के नगरोटा के बीडीओ रमण शर्मा को अगली नियुक्ति के लिए ग्रामीण विकास विभाग जम्मू के निदेशक को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया हैं।
सांबा ब्लॉक की बीडीओ शालिनी रैना को नगरोटा ब्लॉक जम्मू का बीडीओ, बडगाम के सोईबग ब्लॉक के बीडीओ अजय कुमार को सांबा ब्लाक का बीडीओ, कठुआ जिले के डिंगा अंब ब्लॉक की बीडीओ सानिया हक खान को रूरल सेनिटेशन जेएंडके के निदेशालय में फील्ड अफसर का प्रभार सौंपा गया है। किश्तवाड़ मुख्यालय के बीडीओ फिरदौस अहमद कमल को किश्तवाड़ के त्रेगाम ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है।
किश्तवाड़ के द्रबशाला ब्लॉक की बीडीओ सोबिया फातिमा को सांगा के रामगढ़ ब्लॉक का बीडीओ, डोडा जिले के भलेसा ब्लॉक के बीडीओ तारिक सईद सोहरावर्दी को द्रबशाला ब्लॉक का बीडीओ और पुंछ के साथरा ब्लॉक के बीडीओ वहीद अहमद को बालाकोट ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है।