फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड में उछाल, 73 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ कोविड संक्रमित मामलों में उछाल आया है। प्रदेश में बुधवार को ढाई माह बाद सर्वाधिक 73 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जिला जम्मू से ही 44 मामले हैं। चिंता यह है कि अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के मिल रहे हैं। कोविड परीक्षण बढ़ाने पर संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 447 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला जम्मू में प्रदेश स्तर पर सर्वाधिक 273 सक्रिय मामले हो गए हैं। इसी जिले में अब तक सबसे अधिक 1227 लोगों की कोविड से मौत हुई है। बुधवार को श्रीनगर में 19 नए संक्रमित मामले मिले और यहां सक्रिय मामले बढ़कर 104 हो गए हैं। प्रदेश में जिला रियासी, रामबन और शोपियां को छोड़कर बाकी सभी 17 जिलों में सक्रिय मामले मौजूद हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 316 मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें