जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 22 जेकेएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों को संबंधित पदों को छोड़कर सामान्य प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव ने नए स्थानों पर नियुक्त होने के आदेश दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश के तहत जेकेएएस मोहम्मद अशरफ को समाज कल्याण कश्मीर निदेशालय में भेजा गया है। इसी तरह अब्दुल क्यूम को उप जिला चुनाव अधिकारी रियासी, विकास शर्मा को उप निदेशक सूचना विभाग जम्मू का पदभार दिया गया है, लेकिन वह श्री अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे। शफकत मजीद भट्ट को कलेक्टर, लैंड एक्यूएशन, पीएचई, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग जम्मू, आशिमा शेर को सामान्य प्रशासनिक विभाग, दीपक कुमार को उप निदेशक स्वच्छ भारत मिशन जम्मू, मोहम्मद रफीक भट्ट को उपनिदेशक अर्बन लोकल बाडीज कश्मीर, मोहम्मद रफीक को जिला रोजगार व काउंसलिंग केंद्र पुंछ, महमूद रियाज को उपनिदेशक (प्रशासन) निदेशालय समाज कल्याण जम्मू, अफसान मसूद को सामान्य प्रशासनिक विभाग, दीन मोहम्मद को उप जिला चुनाव अधिकारी जम्मू, दानिश रसूल को सहायक आयुक्त पंचायत कठुआ, सोहन लाल को सामान्य प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा है। कादिर उल रहमान को उप निदेशक जिला रोजगार व काउंसलिंग केंद्र राजोरी, मोहम्मद अशरफ को जनरल मैनेजर डीआईसी किश्तवाड़, बिलाल अहमद को उप जिला चुनाव अधिकारी कुलगाम, रियाज अहमद को उप जिला चुनाव अधिकारी किश्तवाड़, जहांगीर अहमद को उप जिला चुनाव अधिकारी शोपियां, अशोक सिंह कटोच को प्रोजेक्ट अधिकारी वेज इंप्लायमेंट (एसीडी) रामबन, जमीर अहमद रिशु को सामान्य प्रशासनिक विभाग, दिवाकर खजूरिया को उप जिला चुनाव अधिकारी सांबा, राजीव मगोत्रा को सामान्य प्रशासनिक विभाग, फारूक अहमद नकाश को विकास अधिकारी हैंडिक्राफ्ट (टैक्सटाइल) श्रीनगर, महराज उद दीन वानी को उप जिला चुनाव अधिकारी कुपवाड़ा, पवन कुमार गोस्वामी को कलेक्टर लैंड एक्यूएशन नार्दर्न रेलवे उधमपुर/रियासी, अब्दुल जब्बार को उप जिला चुनाव अधिकारी पुंछ और मोहम्मद अल्ताफ जुल्लाह को उप मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीनगर बनाया गया है।