फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून के अंत से श्रीनगर-शारजाह सीधी उड़ान फिर से होगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्रीनगर से शारजाह के बीच सीधी उड़ान इस माह के अंत में फिर शुरू होगी। इसके साथ अमरनाथ यात्रा को देखते हुए श्रीनगर-दिल्ली के बीच पांच और लेह- दिल्ली के बीच दो अतिरिक्त उड़ानें शुरू की जाएंगी। गो फर्स्ट विमान कंपनी इन उड़ानों को शुरू करने की तैयारी कर रही है। गो फर्स्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौशिक खोना ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के आनंदमय यात्रा सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एयरलाइन को श्रीनगर-शारजाह-श्रीनगर मार्ग पर प्रति सप्ताह पांच उड़ानें संचालित करने के द्विपक्षीय अधिकार प्राप्त हुए हैं और अब अंतिम मंजूरी का इंतजार है। एयरलाइन ने पिछले साल 23 अक्तूबर को श्रीनगर-शारजाह के बीच उड़ान शुरू की थी जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। उन्होंने कहा कि 30 जून से आगामी अमरनाथ यात्रा की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए श्रीनगर से दिल्ली के लिए पांच अतिरिक्त सीधी उड़ानें और लेह और दिल्ली के बीच दो अतिरिक्त उड़ानें भी शुरू होंगी। एयरलाइन वर्तमान में दिल्ली और श्रीनगर के बीच रोजाना नौ उड़ानें और दिल्ली और लेह के बीच रोजाना पांच उड़ानें संचालित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें