फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने जांच समिति को एसआई भर्ती का रिकॉर्ड सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस में सब इंस्पेक्टरों की भर्ती घोटाले से जल्द पर्दा उठेगा। इसके लिए बिठाई गई जांच समिति को सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) ने भर्ती का सारा रिकॉर्ड सौंप दिया है। जांच समिति ने रिकॉर्ड की स्क्रूटनी भी शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि इस भर्ती घोटाले में दिल्ली में बैठे एक बड़े मंत्री के सुरक्षा गार्ड का नाम भी सामने आ रहा है। जो अखनूर क्षेत्र का रहने वाला है। यह गार्ड पुलिस के एक कांस्टेबल का करीबी दोस्त है, जिसका नाम भी भर्ती घोटाले में बताया जा रहा है। इन सबसे पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है अखनूर क्षेत्र के उम्मीदवारों से पेपर के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक लिए गए हैं। यह पेपर युवाओं को परीक्षा के दिन दिया गया। उम्मीदवारों को बकायदा परीक्षा केंद्र तक छोड़ा गया और उनके मोबाइल फोन भी ले लिए गए, ताकि किसी को जानकारी न दे सकें। इसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की आशंका है।
वहीं इस मामले की जांच करने वाली जांच समिति को एसएसबी ने भर्ती का पूरा रिकॉर्ड दे दिया है। साथ ही वो पेपर भी मुहैया कराया गया है, जो परीक्षा में दिया गया था। इसके अलाव उन तमाम उम्मीदवारों की अलग से सूची दी गई है, जिनके ऊपर शक की सुई है। जांच समिति ने पुलिस और सीआईडी से इन उम्मीदवारों की बैकग्राउंड मांगी है। पुलिस ने अपने स्तर पर भी इन उम्मीदवारों की जानकारी जुटाई है, जिसे समिति को साथ साथ सौंपा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि जांच समिति इस मामले की जांच को लेकर पुलिस के एडीजीपी रैंक के अधिकारी से लगातार संपर्क में है। एडीजीपी के आदेश पर पुलिस इस मामले में गहनता से रिकॉर्ड एकत्र कर रही है। बता दें कि एसआई भर्ती में घोटाले के आरोपों की जांच की जा रही है। गृह सचिव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इसमें सामान्य प्रशासनिक विभाग और कानून विभाग के सचिव भी शामिल हैं। बता दें कि भर्ती में अखनूर क्षेत्र के सबसे अधिक उम्मीदवार चयनित हुए थे। इसके बाद शक हुआ कि इसमें धांधली हुई है। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि अखनूर और पलांवाला क्षेत्र के कुछ लोग इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें