जम्मू। अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार, कोलकाता समेत अन्य राज्यों में जारी प्रदर्शन का असर रेलवे के परिचालन पर पड़ रहा है। कोलकाता, बिहार सहित अन्य राज्यों से आने वाली ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। इसमें कोलकाता से आने वाली ट्रेन नंबर 12331-12332 हावड़ा-जम्मू तवी-हावड़ा हिमगिरी लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी रद्द रही। इस तरह ट्रेन नंबर 12356 जम्मूतवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15652 गुवाहाटी-जम्मू तवी लोहित एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 13152 जम्मू तवी-सियालदह एक्सप्रेस भी रद्द रहीं। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भी यह ट्रेनें रद्द रहेंगी।