फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के पहाड़ों पर लंबे समय बाद मई में बर्फबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग के पहाड़ों में लंबे अरसे बाद मई माह में बर्फबारी से मौसम बदल गया है। पहाड़ों में ठंड है तो मैदानों में गर्मी से राहत है। हालांकि बेमौसम की बर्फबारी से जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में गुज्जर-बक्करवाल समुदायों के सैकड़ों कुनबे माल मवेशियों के साथ फंस गए हैं। उधर, कश्मीर संभाग में मौसम साफ रहने पर भी ठंड कायम रही।
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 9 डिग्री नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिश फिर बढ़ेगी।
सोमवार रात और मंगलवार तड़के जम्मू संभाग के कठुआ, उधमपुर, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ से लेकर राजोरी, पुंछ के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। उधमपुर में चिनैनी के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ गिरी। क्षेत्र के लाटी इलाके में बर्फबारी से पारे में भारी गिरावट आई। लोगों को ठंड से बचने के लिए उपाय करने पड़े। इसी तरह से राजोरी के बुद्धल और अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इधर, जम्मू में दिनभर हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहा। दिन का तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री गिरकर 31.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 19.6, बटोत में 21.1, कटड़ा में 28.1 और भद्रवाह में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 23.3, पहलगाम में 16.9 और गुलमर्ग में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 15.0 और कारगिल में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें