फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में 800 डॉक्टर तैनात होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। इस साल रिकॉर्ड यात्रियों की आमद को देखते हुए सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य प्रबंध मजबूत बनाए जा रहे हैं। शिवभक्तों की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यात्रा रूट पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ के साथ 800 डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। इसके साथ यात्रा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे चिकित्सा केंद्रों का विस्तार करने के साथ श्रम शक्ति को बढ़ाया जा रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने शनिवार को रामबन, बनिहाल, रामसू में स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसमें देशभर से चिकित्सा स्टाफ के साथ जम्मू कश्मीर का स्टाफ तैनात किया जाएगा। उन्होंने एसडीएच बनिहाल, पीएचसी रामसू और जिला अस्पताल रामबन में कर्मचारियों से चर्चा करने के साथ रोगियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त को पर्याप्त श्रमशक्ति और अतिरिक्त उपकरणों के संदर्भ में जिले की आवश्यकता पर एक प्रस्ताव देने को कहा। उन्होंने कोविड उपयुक्त व्यवहार को सुनिश्चित बनाने पर जोर दिया। सरकार की ओर से पहाड़ी और दूरदराज क्षेत्र के लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनावश्यक मरीजों को रेफर करने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, एक्सरे जैसी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त स्टाफ तैनात किया जाए। कर्तव्यों में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमएस डीएच रामबन और बीएमओ को संपर्क नंबरों के साथ आम जनता और सो शल मीडिय समूहों की जानकारी के लिए नोटिस बोर्ड पर दैनिक ड्यूटी रोस्टर चिपकाने के लिए कहा। अस्पतालों में स्वच्छता व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें