जम्मू। उधमपुर विस्फोट मामले में उधमपुर समेत 6 जिलों के ओजी वर्कर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। पूर्व मे जम्मू में आईईडी के साथ पकड़े गए ओजी वर्करों और आतंकियों से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर सकती हैं। उधमपुर के डुडु और बसंतगढ़ में भी सक्रिय कुछ ओजी वर्करों की तलाश की जा रही है।
अभी इस मामले की जांच उधमपुर पुलिस कर रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच राज्य जांच एजेंसी और राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी अपने स्तर पर कर रही है। रामबन, डोडा, किश्तवाड़, शोपियां, अनंतनाग और उधमपुर जिलों के किसी ओजी वर्कर द्वारा यह विस्फोट करने का शक है। यह भी संभव है कि यह आईईडी जम्मू से लाकर उधमपुर में लगाई गई। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि डुडु और बसंतगढ़ के कुछ ओजी वर्कर रडार पर हैं। इसके अलावा मामले की जांच चल रही है।