फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा स्थल पर आपात वैकल्पिक बिजली आपूर्ति होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार ने सोमवार को रामबन का दौरा कर चंद्रकोट में निर्माणाधीन श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड यात्री निवास की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने आपात कालीन स्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जेपीडीसीएल को निर्देश दिए। अमरनाथ यात्रा के लिए जिला स्तर पर तैयारियां तेज की गई हैं। इसमें यात्री पड़ाव स्थलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने यात्रियों की सुविधा के लिए चिह्नित स्थलों में भोजन, कंबल भंडार क्षमता बढ़ाने, स्वास्थ्य व पंजीकरण केंद्र स्थापित करने और सभी प्रमुख स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्री निवास स्थल पर लंगर लगाने के लिए प्रस्तावित स्थानों का निरीक्षण करने के बाद एसएएसबी और जिला प्रशासन को इसके लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल व विद्युत आपूर्ति परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। एसएएसबी को क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट और फ्लड लाइट लगाने के अलावा जनरेटर सेट के माध्यम से पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। जल शक्ति विभाग को लंगर स्थलों और अन्य चिह्नित स्थानों पर जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें