फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ से जम्मू तक एक्सप्रेस-वे के निर्माण का ठेका तीन कंपनियों को मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। राष्ट्र के लिए प्रतिष्ठित परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे का कठुआ से जम्मू तक खंड का निर्माण कार्य तीन कंपनियो को आवंटित हो गया है। कठुआ, सांबा व जम्मू जिले में अगले 60 दिन में भूमि मालिकों को मुआवजा वितरण का कार्य पूूरा होने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता के अनुसार 60 दिन बाद एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तीन कंपनियों को कठुआ से जम्मू तक तीन अलग-अलग खंडों के निर्माण कार्य का ठेका आवंटित कर दिया गया है। जोजिला टनल का निर्माण कार्य कर रही कंपनी मेगा इंजीनियरिंग एक्सप्रेस वे के कठुआ से हीरानगर खंड का निर्माण करेगी।
एक्सप्रेस वे के हीरानगर से जख खंड के निर्माण का ठेका विश्व समुद्रा इंजीनियरिंग कंपनी को मिला है। वहीं जख से कुंजवानी खंड का निर्माण कार्य शिवालय कंपनी करेगी। कठुआ, सांबा व जम्मू जिलों के जिला उपायुक्तों के माध्यम से एक्सप्रेस वे के लिए अधिगृहित की गई भूमि के मालिकों को 60 दिन के भीतर मुआवजा दे दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-अमृतसर कटड़ा एक्सप्रेस वे के निर्माण के बाद वर्तमान में नई दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी 747 किलोमीटर से कम होकर 572 किलोमीटर रह जाएगी। ऐसे में दिल्ली से कटड़ा के बीच 14 घंटे की यात्रा का समय घटकर मात्र छह घंटे रह जाएगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे में सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी
दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे पर कई सार्वजनिक सुविधाओं की योजना बनाई गई है। एक्सप्रेस वे में कई जगह फूड कोर्ट, ट्रामा सेंटर, बस डिपो, ट्रक स्टॉप, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस व पुलिस स्टेशन आदि का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें