फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरों की पदोन्नति नियम बदलेंगे, ठेकेदारों को भुगतान ऑनलाइन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एक अप्रैल 2022 से सड़क एवं भवन निर्माण विभाग में दो बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। विभाग में जूनियर इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर तक को सशर्त पदोन्नति के अलावा विभाग की तरफ से ठेकेदारों को बिल भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।
विज्ञापन

विभाग के वित्त निदेशक मजहर हुसैन ने इस संबंध में बकायदा सर्कुलर जारी कर दिया है। सर्कुलर के तहत एक अर्पैल 2022 से विभाग में ऑनलाइन अकाउंटिंग एंड बिल पेमेंट सिस्टम शुरू होगा। इसके तहत ठेकेदार ऑनलाइन माध्यम से बिल का दावा पेश करेंगे और विभाग का प्रत्येक इंजीनियर ऑनलाइन माध्यम से ही बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करेगा।
वहीं इंजीनियरों की पदोन्नति के मामले में भी नियमावली बदली जाएगी। एक अप्रैल 2022 से नई नियमावली के तहत जूनियर इंजीनियर से लेकर चीफ इंजीनियर तक की पदोन्नति ऑनलाइन मैनेजमेंट मॉनिटरिंग एंड अकाउंटिंग सिस्टम पर आधारित होगी।
विज्ञापन

इंजीनियरों की पदोन्नति में यह देखा जाएगा कि विभाग के इंजीनियरों के लिए विकसित किए गए तामीर तरक्की एप पर उन्होंने परियोजनाओं के निरीक्षण और निगरानी के चित्र व वीडियो नियमित आधार पर अपलोड किए हैं या नहीं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले सड़क एवं भवन निर्माण विभाग ने जेएंडके पीडब्ल्यूडी इंजीनियरिंग मैनुअल, जम्मू-कश्मीर रोड मेंटेंनेंस पॉलिसी 2021, जेएंडके ब्रिज मैनुअल, टू टियर क्वालिटी कंट्रोल तंत्र को भी प्रदेश में शुरू करने के अहम फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें