जम्मू। पीडीपी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती 15 फरवरी को जम्मू पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह संभागीय नेताओं के साथ परिसीमन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर चर्चा कर रणनीति तैयार करने का काम भी करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर के दौरान महबूबा मुफ्ती श्रीनगर में कुछ दिन अस्वस्थ रहीं। अब वह स्वस्थ हो चुकी हैं और 15 फरवरी को जम्मू का दौरा करेंगी। उनका पीडीपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी रहे यशपाल शर्मा, जिनका हाल ही में निधन हुआ है के पुंछ स्थित निवास स्थान का जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करना भी दौरे में प्रस्तावित है।