फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे खुलेंगे स्कूल, किशोर टीकाकरण में कई जिले पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल ने भले ही आगामी दिनों में शिक्षण संस्थान खोलने का संकेत दिया है, लेकिन 15 से 17 आयु के किशोर वर्ग के टीकाकरण में अभी भी कई जिले पीछे चल रहे हैं। राजधानी श्रीनगर में अभी 50 फीसदी ही टीकाकरण हो पाया है। इसी तरह किश्तवाड़ और सांबा भी पिछड़े हुए हैं। किशोरों को को वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा रही हैं, जिसकी पहली खुराक के बाद दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जाएगी। प्रदेश के आधे जिलों में ही अभी पहली खुराक का सौ फीसदी टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन

टीकाकरण में राजधानी श्रीनगर की बात करें तो यहां अनुमानित 83975 की आबादी पर अभी करीब 41 हजार किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है, यानी यह लक्ष्य 50 फीसदी तक ही हासिल हुआ है। किश्तवाड़ इस दौड़ में सबसे पीछे चल रहा है। यहां यह भी बता दें कि 18 से अधिक आयु वर्ग में भी अभी तक किश्तवाड़ में सौ फीसदी टीकाकरण नहीं हो पाया है। किश्तवाड़ में 15 से 17 आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 15666 है जिस पर अभी करीब 7 हजार किशोरों का ही टीकाकरण हुआ है, यानी यह औसत 45 फीसदी के करीब है। इसी तरह सांबा में टीकाकरण के लिए अनुमानित आबादी 21658 है, जिस पर 14 हजार से अधिक किशोरों का टीकाकरण हुआ है और यह औसत 65 फीसदी से अधिक है। जिला कुलगाम, शोपियां, अनंतनाग, बारामुला, पुलवामा, गांदरबल, बडगाम, राजोरी, पुंछ में पहली खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। राजधानी जम्मू में अनुमानित आबादी 103882 पर 97 हजार से अधिक किशोरों का टीकाकरण कर लिया गया है और यह औसत 95 फीसदी से अधिक है। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, रियासी में 95 फीसदी से ऊपर टीकाकरण हो चुका है। जिला कठुआ और उधमपुर में 72 फीसदी से अधिक, रामबन में करीब 80 फीसदी और डोडा में करीब 90 फीसदी टीकाकरण कर लिया गया है। हालांकि जनवरी से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान को हफ्ते के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इसका कई बार विस्तार करना पड़ा है।
हफ्ते के भीतर सौ फीसदी टीकाकरण करेंगे-निदेशक
स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग और टीकाकरण जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान के अनुसार अगले एक हफ्ते के भीतर किशोर वर्ग की पहली खुराक में सौ फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे। जिन जिलों में टीकाकरण की गति धीमी है वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें