जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना की तीसरी लहर काफी मंद पड़ गई है। सोमवार को 686 लोग कोरोना संक्रमित पाए। रविवार को 1151 मरीज मिले थे। नए मामलों में जम्मू संभाग से 312 व कश्मीर से 374 रहे। छह लोगों की मौत भी हुई, जिसमें चार जम्मू व दो कश्मीर संभाग से रहे। 3168 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। जम्मू में सबसे अधिक 137 मामले मिले।
मडिया बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 50340 को टीका लगा। अब तक दो करोड़ आठ लाख नौ हजार 465 को टीका लग चुका है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 59479 लोगों की कोरोना जांच की गई। जम्मू संभाग के जम्मू में 137, रियासी में 07, उधमपुर-25, राजोरी-05, डोडा-81, कठुआ-10, सांबा-04, पुंछ-03, किश्तवाड़-28 व रामबन में 12 मामले मिले। इसी प्रकार कश्मीर संभाग के श्रीनगर में 119, बारामुला में 41, बडगाम-51, पुलवामा-29, कुपवाड़ा-33, अनंतनाग-30, बांदीपोरा-19, गांदरबल-09, कुलगाम-33 व शोपियां में 10 मरीज मिले।
लद्दाख में 121 नए मामले
लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 121 नए मामले सामने आए। अब यहां कोविड महामारी के कुल मामले बढ़कर 26,942 हो गए। प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 987 रह गई है। इनमें से 580 मरीजों का लेह में और 407 का कारगिल में इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में किसी की मौत नहीं हुई। लद्दाख में अब तक कोविड से 226 मरीजों की मौत हो चुकी है।