फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष फेफड़े व महिलाएं हो रहीं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में पुरुषों और महिलाओं में फेफड़े और ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पुरुष मरीजों में 32 फीसदी फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हैं, वहीं पीड़ित महिलाओं में 35 फीसदी को ब्रैस्ट कैंसर है। इसका मुख्य कारण पुरुषों का धुम्रपान और तंबाकू का सेवन और महिलाओं का शुरुआती लक्षणों को अनदेखा करना है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कैंसर विभाग जीएमसी जम्मू के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता के अनुसार जीएमसी जम्मू में 2020 में 1712 कैंसर के मरीज पंजीकृत हुए, इनमें 997 पुरुष और 745 महिला मरीज थे।
पुरुष मरीजों की बात करें तो 32 फीसदी मरीज फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हैं। 22 फीसदी सिर और गले, 19 फीसदी मसूड़ो के कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं महिला कैंसर मरीजों के मामले में 35 फीसदी को ब्रेस्ट कैंसर है।
विज्ञापन

जिला आधार पर मरीजों की बात करें तो जम्मू जले में 685, कठुआ में 161, उधमपुर में 153, राजोरी में 134, डोडा में 118, सांबा में 112, रियासी में 94, पुंछ में 88, किश्तवाड़ में 51, रामबन में 41, कश्मीर से 24 मामले सामने आए हैं।
पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण धूम्रपान व तंबाकू का सेवन है। वहीं महिलाओ में ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य कारण शुरुआती लक्षणों की अनदेखी करना है। कैंसर मरीजों को जम्मू में ही बेहतर उपचार की सुविधा मिले, इसके लिए स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट जम्मू का काम तेज गति से चल रहा है। उम्मीद है कि इसी साल प्रदेश में संस्थान काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें