जम्मू। सरकार ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया। रूरल सेनिटेशन जम्मू-कश्मीर के निदेशक तारिक हुसैन गनेई का तबादला कर उन्हें हास्पिटेलिटी एंड प्रोटोकॉल जेएंडके का निदेशक बनाया गया है। पंचायती राज जम्मू-कश्मीर के निदेशक राकेश कुमार सरंगल को अगले आदेश तक रूरल सैनिटेशन जेएंडके का कामकाज भी संभालने को कहा गया है।
डीआईसी राजोरी के महाप्रबंधक मंजूर हुसैन को शोपियां का अतिरिक्त जिला उपायुक्त व बारामुला के अतिरिक्त जिला उपायुक्त मोहम्मद अहसारी मीर को कमांड एरिया डेवलेपमेंट कश्मीर का निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में विशेष सचिव प्राण सिंह को डोडा का अतिरिक्त जिला उपायुक्त, श्रीनगर के अतिरिक्त जिला उपायुक्त खुर्शीद अहमद शाह को गांदरबल का अतिरिक्त जिला उपायुक्त बनाया गया है।
स्टेट टैक्स रिकवरी जम्मू के उप आयुक्त राजिंद्र सिंह का तबादला कर उन्हें सांबा का अतिरिक्त जिला उपायुक्त, स्टेट टैक्स रिकवरी कश्मीर के उप आयुक्त गुलाम जिलानी जरगर को पर्यटन विकास प्राधिकरण गुलमर्ग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, आईसीडीएस परियोजना कठुआ की कार्यक्रम अधिकारी रितु महाजन को स्टेट टैक्स इंफोर्समेंट सेंट्रल जम्मू का उपायुक्त का प्रभार सौंपा गया है।
पर्यटन विकास प्राधिकरण गुलमर्ग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जुहूर अहमद रैना को बारामुला का अतिरिक्त उपायुक्त, सांबा के पंचायत सहायक आयुक्त अश्विनी कुमार को डीआईसी राजोरी का महाप्रबंधक, सूचना मुख्यालय की उप निदेशक मृदु सलाथिया को जेएंडके रूरल लाइवलीहुड मिशन जम्मू का अतिरिक्त मिशन निदेशक, राजस्व विभाग राजोरी के सहायक आयुक्त ताहिर मुस्तफा मलिक को श्रीनगर विकास प्राधिकरण में भूमि प्रबंधन निदेशक और स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू में प्रसोनल अफसर संजय कुमार भट को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। इस संबंध में सोमवार को सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने आदेश जारी किया।