स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ड्यूटी से लंबे समय से गायब रहने वाले 43 शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 43 शिक्षकों में से विभाग ने अभी तक 28 शिक्षकों को बर्खास्त किया है।
जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग में ऐसे 28 शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया है, जो एक दशक से भी अधिक समय से बिना सूचना के नौकरी से गायब थे। विभाग ने दो महीने में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बर्खास्त शिक्षकों में सभी कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों के दूरदराज क्षेत्रों में तैनात थे। विभाग ने कश्मीर संभाग में 43 शिक्षकों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ड्यूटी से लंबे समय से गायब रहने वाले 43 शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 43 शिक्षकों में से विभाग ने अभी तक 28 शिक्षकों को बर्खास्त किया है, जबकि अन्य पर कार्रवाई करने की तैयारी है। सभी 43 शिक्षक ड्यूटी से 5 से 15 वर्ष से गायब हैं।
स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनी है जिसने इन 43 शिक्षकों की सूची तैयारी की है और अन्य ऐसे मामलों की जांच कर रही है। नौकरी से बर्खास्त सात से अधिक ऐसे शिक्षक हैं जो प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत नियुक्ति किए गए थे।
विज्ञापन
इसमें ज्यादातर शिक्षक 2 से 5 वर्षों से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है, जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को विभाग सेवा मुक्त कर रहा है, ताकि अन्य कर्मचारी ऐसा न कर सकें।