फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क दो हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शिकायत के निवारण के लिए दो हजार रुपये रिश्वत लेते सिंघपोरा तहसील कार्यालय (बारामुला) के क्लर्क हिलाल अहमद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि इंतकाल संख्या 191 के अनुसार 1 कनाल भूमि बारामुला जिले के दासलीपोरा पट्टन में स्थित उनकी पैतृक है। उसी पर कब्जा कर लिया गया है। मामले के समाधान के लिए शिकायतकर्ता ने कई बार तहसील सिंघपोरा के राजस्व अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन वे मामले को टालते रहे। शिकायतकर्ता ने शिकायत के निपटारे के लिए तहसीलदार सिंहपोरा जिला बारामुला के समक्ष भी आवेदन किया था। जब शिकायतकर्ता ने शिकायत के निवारण के लिए नायब तहसीलदार सिंहपोरा के कार्यालय से संपर्क कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा तो इंकार कर दिया गया। आरोप है कि क्लर्क हिलाल अहमद ने दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इस पर शिकायत एसीबी को दी गई। एसीबी ने जाल बिछाया और क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें