फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी से निपटने के लिए कीटाणुशोधन प्रौद्योगिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली/जम्मू। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि महामारी से निपटने के लिए रेलवे कोचों, एसी बसों, बंद जगहों आदि में सीएसआईआर की नई विकसित कीटाणुशोधन प्रौद्योगिकी स्थापित की जा रही है। यह यूवी.सी प्रौद्योगिकी सार्स सीओवी-2 के वायु संचरण को कम करने के लिए पूरी तरह से प्रभावी है। यह कोविड काल के बाद भी प्रासंगिक रहेगी। रेलवे, एसी बसों और यहां तक कि संसद भवन में भी इसका सफ लतापूर्वक परीक्षण किया गया है और अब यह आम जनता के उपयोग के लिए सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कीटाणुशोधन प्रौद्योगिकी की स्थापना के बाद भी सभी को कोविड के अनुरूप व्यवहार का सख्ती से पालन करना चाहिए जिसमें फेस मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़भाड़ से दूर रहना आदि शामिल हैं। कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए सीमित क्षमता के साथ कमरों के भीतर बैठकों के दौरान इस प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए सीएसआईआर भारतीय चुनाव आयोग को लिखेगा। इस प्रणाली का उपयोग सभागारों, बड़े सम्मेलन कक्षों, मॉल आदि में किया जा सकता है जो वर्तमान महामारी में इंडोर गतिविधियों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है। वह आगामी बजट सत्र से पहले राज्यसभा के महासचिव को इस प्रौद्योगिकी की स्थापना के लिए पत्र लिखेंगे।
आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि विभाग सरकारी और निजी भवनों में कीटाणुशोधन प्रणाली के व्यापक प्रसार और इसे अपनाने के लिए सीएसआईआर के साथ काम करेगा। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ए के मल्होत्रा ने बताया कि इसका एक महीने के लिए बांद्रा से चंडीगढ़ तक 1000 किलोमीटर की दूरी की रेलगाडियों के डिब्बों में सफ लतापूर्वक परीक्षण किया गया है। आरडीएसओ लखनऊ ने चरणबद्ध तरीके से सभी रेल कोचों में इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की सिफ ारिश की है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित वरदान ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एसी बसों में यूवी तकनीक का सफ लतापूर्वक उपयोग किया गया था। उनका मंत्रालय सभी यात्री परिवहन वाहनों में इसे लगाने के लिए उत्सुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें