फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। स्कूल शिक्षा विभाग श्रीनगर ने शुक्रवार को अनधिकृत अनुपस्थिति के मामले में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। शिक्षक जीपीएस शुलूरा कुपवाड़ा, बीएचएसएस नवगबरा कुपवाड़ा, आरआर ईटी एमएस फ्रा गांदरबल, बीएचएसएस कुपवाड़ा, बीएचएसएस लदरवान कुपवाड़ा, एचएस क्रालवेथ बारामुला के स्कूलों से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

इस मुद्दे को 19 अक्तूबर 2020 को सीईओ बारामुला द्वारा निदेशालय के संज्ञान में लाया गया था। इसके बाद आदेश में कहा गया है कि शिक्षक को इस कार्यालय द्वारा 18 मई 2021 को नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद 6 जुलाई 2021 को एक संयुक्त कारण बताओ नोटिस भेजा गया, जिसमें सात दिनों के भीतर पक्ष रखने का अवसर दिया था। न तो शिक्षकों ने निदेशालय के सामने खुद को पेश किया और न ही नोटिस का जवाब दिया है। इससे जाहिर होता है कि विभाग में काम करने के इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें