फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में आइसोलेशन सुविधाएं विकसित करें : मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। इसमें आपातकालीन नियंत्रण कक्ष, विकेंद्रीयकृत कोविड वार रूम को तत्काल शुरू करने के साथ पंचायत स्तर पर आइसोलेशन सुविधाएं और कोविड देखभाल केंद्रों को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में संपर्क ट्रेसिंग अनुपात 1.15 बनाए रखते हुए 2 लाख से अधिक रोजाना कोविड परीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोविड टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के उपायों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को 15-17 आयु वर्ग में टीकाकरण में तेजी लाने और पर्याप्त कोविड विशिष्ट दवाओं के स्टाक की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को कहा। बताया गया कि जम्मू कश्मीर में पहली खुराक में 107 फीसदी और दूसरी खुराक में 101 फीसदी आबादी को 1.94 करोड़ टीके लगाए गए हैं। 15-17 आयु वर्ग में 32 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। मुख्य सचिव ने उच्चतम सावधानी और तैयारी के साथ न्यूनतम मृत्यु दर सुनिश्चित करने के लिए कोविड उपयुक्त व्यवहार (कैब), सीओवीआईडी एसओपी और प्रोटोकॉल का सख्त पालन करने को कहा। 10 फीसदी तक सकरात्मकता दर को रोका जाए। दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा संस्करण की तुलना में ओमिक्रॉन कम खतरनाक माना जा रहा है, लेकिन इसके लिए और सतर्क रहने की जरूरत है। जिन लोगों के पास होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है, वे संस्थागत आइसोलेशन का लाभ उठाए। मुख्य सचिव ने कोविड के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। टास्क फोर्स को बताया गया कि सभी ढांचागत तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्य सचिव ने शिशु रोगियों के लिए उपयुक्त वेंटिलेटर, मशीनरी सहित सर्वोत्तम उपचार और अन्य चिकित्सा सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें