फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रतिनियुक्ति पर लद्दाख गए 44 अधिकारी-कर्मचारी वापस बुलाए गए, तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश

Tue, 16 Nov 2021 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से जारी आदेश में लद्दाख में डेपोटेशन पर कार्यरत 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्त विभाग जम्मू-कश्मीरमें रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन
लद्दाख - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में डेपोटेशन पर भेजे गए 44 अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में वापस बुला लिया गया है। इसमें इंचार्ज स्टैटिस्टकल अधिकारी, स्टेट टैक्सेस अधिकारी, एक्साइज टैक्सेस अधिकारी, इंस्पेक्टर, एक्साइज गार्ड, सीएओ, एफए/सीएओ, एएओ, एओ, इंचार्ज एसटीओ, ईटीओ, गार्ड, अकाउंटेंट शामिल हैं।

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग की ओर से जारी आदेश में लद्दाख में डेपोटेशन पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वित्त विभाग जम्मू-कश्मीरमें रिपोर्ट करने को कहा गया है। इसी तरह वित्त विभाग से डेपोटेशन पर भेजे गए 22 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सामान्य प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें