जम्मू। डंसाल दुष्कर्म मामले के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष संजिता डोगरा और महासचिव उर्वशी गुप्ता ने आईजी मुकेश सिंह को इस संबंधी ज्ञापन सौंपा। साथ ही मामले में विशेष जांच टीम का गठन किया जाना चाहिए। इसकी निगरानी का जिम्मा महिला पुलिस अधिकारी को देना चाहिए।
भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि झज्जर कोटली पुलिस थाना में एफआईआर के बावजूद सभी आरोपी पकड़े नहीं गए। चार में से एक आरोपी जोकि आईआरपी में कांस्टेबल हैं, उसे ही अभी तक गिरफ्तार किया जा सका है। बाकी के तीन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेने की मांग की।