जम्मू। निक्की तवी में सोमवार को एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए जीएमसी के शवगृृह में रखवा दिया है। जानकारी अनुसार सोमवार को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति निक्की तवी में डूब गया है। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका शव बरामद किया गया। व्यक्ति नदी में कैसे डूबा, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।