फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बैठे मिले 22 स्वास्थ्य कर्मी, चालान पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को गुज्जर नगर पुल पर जमकर हंगामा किया। बात सिर्फ इतनी थी कि पांच सीटों वाली एंबुलेंस में 22 कर्मियों वाला स्टाफ बैठा हुआ था। कुछ लोग तो एक दूसरे की गोद में बैठे हुए थे। जब इनको ट्रैफिक पुलिस ने रोका और चालान किया तो कर्र्मचारी भड़क गए और कहा कि वह कोविड 19 की ड्यूटी में लगे हुए हैं। यहां तक कि महिला कर्मियों ने पुल पर अन्य वाहनों की आवाजाही भी रोक दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने चालक के पास दस्तावेज न होने का चालान काट दिया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की डीएसपी साउथ शिवानी कोतवाल का कहना है कि नियमों के तहत एंबुलेंस का इस्तेमाल सिर्फ मरीज को ले जाने के लिए किया जाता है। इसमें भी ज्यादा से मरीज को मिलाकर चार से पांच लोग बैठ सकते हैं, लेकिन एंबुलेंस में 22 लोग बैठे हुए थे। कुछ तो एक दूसरे की गोद में बैठे हुए थे, जोकि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का भी उल्लंघन है। चालक के पास दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। बावजूद इसके स्टाफ हंगामा करने लगा। फिर भी चालक का कोर्ट चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें