फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

95.2 प्रतिशत स्वस्थ, पॉजिटिविटी दर 1.3, फिर भी रहना होगा सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना महामारी से पीड़ित 95.2 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना जांच में संक्रमित मिल रहे लोगाें की मौजूदा दर 1.3 प्रतिशत पाई गई है। इसके बावजूद कंटेनमेंट जोन नीति समेत महामारी रोकथाम के अन्य उपायों में ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह निर्देश उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जारी किए हैं। वे शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस में जिला उपायुक्तों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। यह ट्रेंड हर हाल में जारी रखना होगा। लापरवाही बरतने से संक्रमण चूंकि फिर फैल सकता है, ऐसे में आम लोग कोरोना को लेकर उपयुक्त आचरण अपनाएं। उन्होंने कहा कि महामारी रोकथाम से जुड़े कार्यों में लगे अमले को अपनी सतर्कता का स्तर कम नहीं करना है। टीकाकरण को तेज करने के लिए सिविल सोसायटी समूहों को प्रशासनिक प्रयासो में शामिल किया जाए। इस दौरान एलजी को जिला स्तर पर कोविड के हालात के आंकड़ों और रोकथाम के उपायों से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें