फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के फर्जीवाड़े में पूर्व पटवारी के खिलाफ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में एंटी करप्श्न ब्यूरो ने नगरोटा के पूर्व पटवारी शब्बीर अहमद गोरसे और अन्य के खिलाफ चालान पेश किया है। मामला 2016 का है। अन्य आरोपियों में चरनजीत सिंह रिटायर एसडीएम, परमवीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, मोहिंदर पाल शामिल हैं।
विज्ञापन

एसीबी के पास राजिंदर सिंह, बेअंत सिंह और हरचरन सिंह निवासी डिग्याना ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनके पिता के नाम पर नगरोटा के डिली में 10 मरले जगह थी, जिसे उक्त आरोपियों ने पटवारी के साथ मिलकर धोखे से अपने नाम करवा ली। पटवारी ने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करके ऐसा किया। एसीबी ने मामले की जांच की और पाया कि आरोपियों ने जमीन का फर्जीवाड़ा किया है। कोर्ट में सोमवार को चालान पेश कर दिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें