फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक के साथ बेपरवाह होने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोविड संकट के बीच अनलॉक प्रक्रिया के साथ लोग बेपरवाह होने लगे हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ पहुंच रही है, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं दिख रहा है। वीकेंड कर्फ्यू के बाद सोमवार को शहर में खुले बाजारों में ऐसा नजारा दिखा। लोगों ने जमकर जरूरी सामान की खरीदारी की। कई बाजारों में जाम की स्थिति रही। कोविड विशेषज्ञों के अनुसार सामाजिक दूरी और मास्क का पालन न करने से कोविड की दोबारा वापसी होना संभव है।
विज्ञापन

सोमवार को जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस के साथ कनक मंडी खुली। दो दिन के बंद के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए वेयर हाउस से अनाज की सप्लाई गई, लेकिन भीड़ भी रही। पुलिस कर्मियों को बिक्रम चौक पर तारबंदी करके एक तरफा वाहनों को भेजना पड़ा, जबकि एशिया चौक से भी वाहनों के आने से लंबी कतारें लगी रहीं। इसी तरह कनक मंडी में भी स्थानीय खरीदारों की भीड़ पहुंची, बाजार में बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देने से जाम की स्थिति रही। नई व्यवस्था के तहत बेकरी और किताबों की दुकानें भी खोल दी गई हैं। बेकरी की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही, हालांकि शैक्षणिक संस्थानों के बंद रहने से प्रमुख किताबों का बाजार पक्का डंगा खरीदारों से सूना रहा। मंगलवार को कपड़ा सहित अन्य प्रतिष्ठान भी खुलने से बाजारों में भीड़ बढ़ना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें