जम्मू। शहर के गंग्याल क्षेत्र के वार्ड 56 में तीन माह बाद भी टूटा पाइप ठीक नहीं किया गया। हालांकि पाइप ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। पाइप से पानी व्यर्थ बह रहा है और पास के ही खेतों में जा रहा है, जिससे किसान भी काफी परेशान हैं। वार्ड के लोगों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार दुर्गा मंदिर के पास तीन माह पहले पानी की पाइप लीक हो गई थी। पीएचई विभाग को सूचित किया तो गड्ढा खोद कर चले गए, लेकिन आज तक पाइप को बदला नहीं गया। क्षेत्र में रहने वाले सेना से रिटायर्ड कैप्टन जगदीश राज शर्मा, रुद्रमणि शर्मा, पप्पू संग्राल, रमेश गुप्ता, शमशेर शेरी और ने बताया कि समस्या संबंधी कई बार विभाग को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। खोदा गया गड्ढा बाबलियाना को जाती सड़क के किनारे पर है। इससे रात में हादसा होने का डर है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।