फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड कर्फ्यू लागू होते ही पुलिस ने गश्त बढ़ाई, सड़कों पर तारबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद सरकार की तरफ से अनलॉक प्रक्रिया के बाद पहला 59 घंटे का वीकेंड कर्फ्यू लागू हो गया है। शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक अब वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। शुक्रवार रात आठ बजते ही पुलिस ने भी व्यस्त चौकों पर गश्त बढ़ा दी। ज्यादा आवाजाही वाली सड़कों पर कंटीली तारें लगा दी गईं, ताकि लोग सड़कों पर न आए। बता दें, सरकार ने 31 मई से कई शर्तों के साथ कोरोना कर्फ्यू में ढील दी है।
विज्ञापन

वीकेंड कर्फ्यू लागू होने से पहले शहर के बाजारों में खरीदारों की काफी भीड़ रही। लोग जरूरत का सामान खरीदते दिखे। सरकार ने जिला उपायुक्तों को वीकेंड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करवाने के लिए एडवाइजरी जारी की हुई है। वहीं जिला उपायुक्तों ने एसएसपी व एसपी स्तर के अधिकारियेें को वीकेंड कर्फ्यू का पालन जमीनी स्तर पर सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें