फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में सेवा भारती संगठन फिर हुआ सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सामाजिक दात्यिव के निर्वाहन की परंपरा को कायम रखते हुए सेवा भारती संगठन एक बार फिर हरकत में आ गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सेवा भारती ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण समाज के प्रभावित हर वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से डॉक्टरों की हेल्पलाइन स्थापित की।
विज्ञापन

सेवा भारती के प्रवक्ता ने कहा कि अभी यह शुरुआत है। आने वाले दिनों में इस हेल्पलाइन में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। प्रवक्ता ने आम लोगों से आग्रह किया है कि वह प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी दिशा निदेर्शों का जनहित में पालन करें। इस हेल्पलाइन में निर्धारित समय अवधि में विभिन्न डॉक्टरों से लोग अपनी शंकाओं के निवारण और अस्वस्थ होने की स्थिति में संबंधित मोबाइल नंबर पर कॉल कर सलाह ले सकते हैं। शुरुआती चरण में इस हेल्पलाइन के साथ 20 डॉक्टरों की टीम जुड़ी है। इसके अतिरिक्त उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री जयदेव के निर्देश पर सेवा भारती ने आम लोगों की सहायता के लिए एक अन्य हेल्पलाइन भी पहले से ही जारी कर दी है। इसका उद्देश्य संकट की स्थिति में जम्मू-कश्मीर के किसी भी नागरिक तक सहायता पहुंचाना है। सेवा भारती से सहायता लेने के लिए फोन नंबर 9419141656, 9906206126 राहुल कुमार, 9469300000 अभिषेक कुमार 9419103996 प्रदीप कुमार और लद्दाख के लिए 9419517161 प्रमीत कुमार से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों से ले सकते हैं सलाह
डॉक्टर का नाम समय मोबाइल नंबर
डॉ. सुमित सभरवाल सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक 9419187675
डॉ. सोनी सिंह सम्याल शाम चार से छह बजे तक 9419224380
डॉ. नरिता जम्वाल शाम चार से छह बजे तक 9419787409
डॉ. घनश्याम देव गुप्ता शाम छह से आठ बजे तक 9419183783
डॉ. सुधीर सभरवाल शाम छह से आठ बजे तक 9469209784
डॉ. आकाश टंगोत्रा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक 9906118149
डॉ. दीपक कुुमार शाम छह से आठ बजे तक 9796447484
डॉ. पारुल शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ दोपहर एक से तीन बजे तक 7889963069
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें