फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक कॉलोनी का सेक्टर ई और छन्नी हिम्मत के कई मोहल्ले माइक्रो कंटनेमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सैनिक कॉलोनी के सेक्टर ई में करीब 800 मकानों के अलावा छन्नी हिम्मत के कई मोहल्लों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। छन्नी हिम्मत में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन में भगतपुर क्षेत्र, इंपीरियल फ्लैट्स के आसपास का क्षेत्र, मोहल्ला चाढ़का, वार्ड नंबर 51 के करीब 2500 मकान शामिल हैं। इस संबंधी आदेश जिला उपायुक्त अंशुल गर्ग ने जारी किए हैं। माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित इलाकों में किसी को भी अंदर और बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। आपात स्थिति में ही बाहर जाने की अनुमति होगी। इसके लिए प्रोटोकाल का पालन करना होगा। यहां सभी के 100 फीसदी टेस्ट होंगे। अभी तक एक दर्जन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। इन इलाकों में तारबंदी कर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

वहीं, 34 घंटे बद कर्फ्यू के हटने के बाद सोमवार को जब शहर के बाजार खुले तो लोगों का काफी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया। कई लोग तो बिना मास्क ही घूम रहे थे। कनक मंडी और वेयर हाउस में हालात ज्यादा खराब रहे। शहर की होलसेल मार्केट होने के चलते यहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इस दौरान यहां कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही। मनोचिकित्सा अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में कोरोना टेस्टिंग के लिए मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। यहां भी प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ती रहीं। लाइनों में लोग एक दूसरे से सटकर खड़े थे। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। कर्फ्यू लगने का समय अब शाम आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर दिया गया है। सोमवार शाम कर्फ्यू लगने से पहले एक घंटा पहले सात बजे भी लोगों की बाजारों में काफी भीड़ देखी गई।
सोमवार को नगर निगम के क्षेत्राधिकार में कपड़े, जूूते-चप्पल, बूटीक, हेयर सैलून, ज्युलरी, हार्डवेयर, सीमेंट व निर्माण सामग्री, मोबाइल व बिजली उपकरण, साइकिल, कंप्यूटर व आटोमोबाइल शोरूम के अलावा कनक मंडी, वेयर हाउस और पहाड़िया मोहल्ला, सुपर बाजार होलसेल मार्केट को ही खोलने की अनुमती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें